1000 Like पर कितने पैसे मिलते हैं (2024 में)

अगर आप ये सोच रहे है की यूट्यूब पर 1000 लाइक के कितने पैसे मिलते है? तो चलिए आपकी इस डाऊट को पूरा कर देते है, साथ ही में मै इस लेख के माध्यम से आपको एक सही जानकारी देने की कोसिस करूंगा।

बहोत लोगो को ऐसा लगता है की यूट्यूब लाइक और सब्सक्राइबर के पैसे देता है, पहले मुझे भी लगता था। लेकिन अब जाकर मुझे पता चला की यूट्यूब आपको नहीं लाइक के पैसे देता है और नहीं सब्सक्राइबर के पैसे देता है।

अब आप लोगो को लग रहा होगा की इसका मतलब यूट्यूब व्यूज के पैसे देता है। तो इसका जवाब है हां, लेकिन इसे एक लाइन में कहना और समझाना इतना भी आसान नहीं है। तो आइए दोस्तों इसे सरल भाषा में विस्तार से जानते है।

1000 Like पर कितने पैसे मिलते हैं

आज के इस डिजिटल ज़माने में लोग यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म से लोग लाखो रूपए कमा रहे है। अब ये पैसा वे लोग कैसे कमा रहे है ये उन्हें पता होता है।

लेकिन आप लोगो को नहीं मालूम होता है की यूट्यूब पैसे कब और कैसे देता है। लेकिन मै आज आप लोगो को बताने वाला हूँ 1000 Like पर कितने पैसे मिलते हैं।

यूट्यूब पर 1000 लाइक के कितने पैसे मिलते है

दोस्तों जैसा की मैंने ऊपर ही बता दिया है की यूट्यूब आपको न तो लाइक के पैसे देता है और न ही सब्सक्राइबर के पैसे देता है। यूट्यूब आपके चलने वाले वीडियो के ऊपर विज्ञापन के पैसे देता है।

अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा की यूट्यूब पर लाइक और सब्सक्राइबर का कोई मतलब नहीं होता है।

तो ऐसा बिलकुल नहीं है दोस्तों वीडियो पर लाइक, कमेंट और सब्सक्राइबर का होना बहोत जरूरी है। इसे आप ऐसा समझ सकते है, जितने ज्यादा आपके चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ेंगे, उतने ही व्यूज भी बढ़ेंगे।

इसके साथ ही जितने ज्यादा लोग आपके वीडियो पर लाइक और कमेंट करेंगे यूट्यूब उस वीडियो को उतना ही ज्यादा लोगो तक पहुँचाएगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा व्यूज मिलेंगे। तो अब आपको ये समझ में आगया होगा की ये सब कितना जरूरी है।

यूट्यूब आखिर पैसे कब और कैसे देता है आइए इसे डिटेल में जानते है।

यूट्यूब पर पैसे कब और कैसे मिलते हैं

यूट्यूब से पैसे कब और कैसे मिलते है ये, ये बताना एक लाइन में बहोत ही मुश्किल है। क्योकि हर यूटूबर की कमाई अलग-अलग होती है। यूट्यूब की कमाई तीन चीजों पर ज्यादा निर्भर करती है Views, click, और cpc, आखिर ये है क्या आइए दोस्तों इसे समझते है।

Views:- व्यूज के बारे में तो आप सब लोगो को पता ही होगा की जब हम किसी वीडियो पर क्लिक करके उसे देखते है तो यूट्यूब उसे एक व्यूज में गिनती करता है। वीडियो पर जितना ज्यादा व्यूज आएगा आपकी कमाई भी उतनी ज्यादा होगी।

Click:- आपके वीडियो पर जितना मर्जी व्यूज आजाए जब तक कोई आपके वीडियो पर आने वाले विज्ञापन पर क्लिक न करे। तब तक आपकी कोई कमाई नहीं होगी। क्योकि यूट्यूब जो वीडियो पर विज्ञापन दिखता है उसपर होने वाली क्लिक का ही यूट्यूब भी पैसे कमाता है और यूटूबर की भी इनकम होती है।

CPC : cost per click का मतलब होता है की आपको एक क्लिक के कितने पैसे मिलेंगे। CPC कम या जयदा भी होता है, ये इस बात पर निर्भर करता है की आपका वीडियो किस टॉपिक पर है और इसे किस देश में देखा जा रहा है। कभी-कभी एक क्लिक का सिर्फ $0.01 मिलता है तो कभी-कभी एक क्लिक का $1 भी मिल जाता है। और अमेरिका जैसे देशो में ज्यादा ही मिलता है।

CPC kaise badhaye

बहोत लोग यूट्यूब और गूगल पर सर्च करते रहते है की हम cpc कैसे बढ़ा सकते है। अपना cpc बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का खास ध्यान रख सकते है।

Niche:- Niche आपके चैनल का विषय होता है की आप किस टॉपिक पर वीडियो बना रहे है। अगर आप ऐसे टॉपिक के ऊपर वीडियो बनाएंगे जिसपर महंगे एड्स चलते है, तो आपको ज्यादा cpc मिलेगा। जैसे health, finance, technology etc.

Country:- आप किस देश के लिए वीडियो बना रहे है इसका प्रभाव कमाई पर बहोत ज्यादा पड़ता है। भारत में cpc काफी कम होती है। क्योकि रुपया की कीमत डॉलर की अपेक्छा काफी काम होती है, तो अगर आप US और Uk जैसे कंट्री को टारगेट करके वीडियो बनाएंगे तो आपकी कमाई भारत के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होगी।

Adsense Account : यूट्यूब से कम कमाई का होना थोड़ा बहोत इसपर पर भी निर्भर करता है। अगर आपका अकाउंट नया है तो आपको cpc काफी कम मिलते है। लेकिन जैसे-जैसे आपका Adsense Account पुराना होता जाएगा आपकी इनकम भी बढ़ते चली जाएगी।

Instagram 1000 लाइक के कितने पैसे देता है

Instagram भी न ही लाइक के पैसे देता है और न ही फोल्लोवेर्स के। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की Instagram आपको व्यूज के भी पैसे नहीं देता है जैसे की यूट्यूब देता है।

लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है दोस्तों की Instagram पर लाइक और फोल्लोवेर्स का होना जरूरी नहीं है, क्योकि इसी से आपको Instagram अकाउंट ग्रो होता है और यही देख कर ब्रांड आपसे कांटेक्ट करके आपसे प्रमोशन कराती है जिसके बदले आपको मोटी रकम दी जाती है।

Facebook 1000 लाइक के कितने पैसे देता है

Facebook Instagram और Youtube से बिलकुल अलग है दोस्तों, Facebook में भी आपको लाइक के पैसे नहीं मिलते है। लेकिन ये अलग इसलिए है।

क्योकि Facebook पर Reel, Long Video और Photo अपलोड करने के भी पैसे मिलते है, जी हाँ दोस्तों आपने सही सुना फेसबुक पर आपको फोटो अपलोड करने के भी पैसे मिलते है Facebook Bonuses के नाम से।

निष्कर्ष: 1000 Like पर कितने पैसे मिलते हैं

तो आशा करता हूँ दोस्तों की आपको 1000 Like पर कितने पैसे मिलते हैं इससे जुड़े सारे सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा। Youtube, Instagram और Facebook ये तीनो प्लेटफॉर्म में से कोई भी आपको लाइक के पैसे नहीं देता है। लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की आप लोगो को लाइक करने को न बोलो, क्योकि लाइक और कमेंट के वजह से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पता चलता है की आपका वीडियो अच्छा है या नहीं। जितना ज्यादा आपके वीडियो पर लाइक और कमेंट होंगे आपका वीडियो उतना ही वायरल होगा और ज्यादा व्यूज आने से आपकी कमाई भी ज्यादा होगी।

FAQs

Instagram 1000 लाइक पर कितने पैसे मिलते है ?

Instagram लाइक के पैसे नहीं देता है, इंस्टाग्राम पर ब्रांड प्रमोशन से पैसे कमाए जाते है।

यूट्यूब पर 1000 लाइक पर कितने पैसे मिलते है ?

यूट्यूब भी आपको लाइक के कोई पैसे नहीं देता है।

1 मिलियन लाइक के कितने पैसे मिलते है ?

चाहे 1000 लाइक हो या 1 मिलियन लाइक हो आपको लाइक के कभी पैसे नहीं मिलते है।

Leave a Comment