(7 तरीके) Flipkart से पैसे कैसे कमाए (2024 में)

घर बैठे ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए Flipkart एक जाना माना ऑनलाइन स्टोर है जिसपर हर महीने करोड़ो लोग अपने जरूरत के सामान खरीदते है। फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करने के अलावा आप घर बैठे फ्लिपकार्ट से पैसे भी कमा सकते है।

ज्यादातर लोगो को पता ही नहीं होता है की Flipkart से पैसे भी कमा सकते है, जिनको मालूम भी होता है उनको ये लगता है की Flipkart से पैसे कमाने के लिए कोई न कोई प्रोडक्ट बेचना पड़ेगा।

लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों Flipkart पर प्रोडक्ट बेच कर पैसे तो कमा ही सकते है इसके अलावा और भी तरीके है जिनसे आप पैसे कमा सकते है बिना कोई पैसे लगाए।

मैंने जब Flipkart से पैसे कैसे कमाए ये गूगल पर सर्च किया तो बहोत से वेबसाइट में ऐसे तरीके बताए गए है जिनसे अब आप पैसे ही कमा सकते है। जिसे देखते हुए आपका समय बर्बाद न हो इसलिए मै ये पोस्ट लिख रहा हूँ, जिसमे मै 7 तरके बताने वाला हूँ जिसका इस्तेमाल करके आप Flipkart से पैसे कमा सकते है।

Flipkart से पैसे कैसे कमाए (7 आसान तरीके)

तरीके कमाई
एफिलिएट मार्केटिंग जितना ज्यादा लिंक शेयर करेंगे
सेलर बनकर जितना ज्यादा आपका प्रोडक्ट बिकेगा
फ्लिपकार्ट क्रिएटर स्टूडियो जितना ज्यादा व्यूज आएंगे
फ्लिपकार्ट में जॉब करके 30 से 40 हजार रूपए
डिलीवरी बॉय बनकर 20 से 25 हजार रूपए
फ्लिपकार्ट ऐप को रेफर करके जितना ज्यादा रेफर होगा
फ्लिपकार्ट प्लस या सुपरकॉइन से जितना ज्यादा कॉइन होगा

1. फ्लिपकार्ट एफिलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम से पैसे कमाए

Flipkart से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका एफिलिएट मार्केटिंग है। इसमें आपको बस फ्लिपकार्ट के एफिलिएट प्रोग्राम में ज्वाइन कर लेना है उसके बाद आप किसी भी प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक बना कर उसे अपने दोस्तों, रिस्तेदारो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना सुरु कर दीजिए।

फिर आपके लिंक से जितने ज्यादा प्रोडक्ट को खरीदेंगे, आपको उतना ही ज्यादा कमिशन मिलेगा, हर प्रोडक्ट का कमिशन अलग-अलग होता है।

आपने भी ये देखा होगा की लोग अपने ब्लॉग, यूट्यूब वीडियो में, टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर एफिलिएट लिंक शेयर करते रहते है, जिनसे वो हर महीने अच्छी-खासी कमाई कर लेते है।

आपको भी ऐसे ही करना है अगर आपके पास ज्यादा फोल्लोवेर नहीं है तो फोल्लोवर बढ़ाने पर काम करे और उसके बाद एफिलिएट लिंक को प्रोमोट करे तब आपकी सेल ज्यादा होगी, जिससे आपकी कमाई भी बढ़ेगी।

2. Flipkart पर सप्लायर या सेलर बनकर

अगर आपके पास या आपके आस-पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी लोगो की जरूरत होती है उसे आप Flipkart पर बेच कर लाखो रूपए कमा सकते है।

Flipkart पर अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए सबसे पहले आप seller.flipkart.com पर जाकर जरूरी दस्तावेज (जैसे GST Number, Bank Details) देकर अपना अकाउंट बना लीजिए।

अकाउंट बनाने के बाद आप जो भी प्रोडक्ट बेचना चाहते है उसे अपने Flipkart पर list कर दीजिए, जैसे ही आपके पास आर्डर आता है।

उसे पैक कर दीजिए और आपके लोकेशन पर Flipkart के डिलीवरी बॉय आएंगे उसे आप प्रोडक्ट दे दीजिए। प्रोडक्ट देने के कुछ दिन बाद आपका आर्डर आपके कस्टमर के दिए हुए लोकेशन पर चला जाएगा।

उसके कुछ दिन बाद प्रोडक्ट का पैसा फ्लिपकार्ट वेबसाइट आपके Bank Account में ट्रांसफर कर देती है।

कमाई की बात करे तो इसमें कमाई की कोई सिमा नहीं है आपकी प्रोडक्ट जितना ज्यादा बिकेगा आपकी इनकम उतनी ही ज्यादा होगी।

फ्लिपकार्ट पर सेलर बनने का फायदा ये होता है की आपको प्रोडक्ट बेचने के लिए कस्टमर ढूंढ़ने की जरूरत नहीं होती है इसपर पहले से ही करोड़ो कस्टमर है।

3. फ्लिपकार्ट क्रिएटर स्टूडियो

अगर आपके सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोवर्स है तो आप “फ्लिपकार्ट क्रिएटर स्टूडियो” का इस्तेमाल करके भी पैसे कमा सकते है। ये भी फ्लिपकार्ट एफिलिएट मार्केटिंग की तरह ही होता है।

इससे पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आप Flipkart App को ओपन कर लीजिए उसके बाद अपने Account सेक्शन में चले जाना है और वहां पर आपको Flipkart Creater Studio को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट या फिर यूट्यूब को कनेक्ट कर लेना है।

जब आपका अकाउंट अप्रूवल हो जाता है तो इससे आपकी कमाई होनी सुरु हो जाती है। बस इसमें आपको Flipkart Live Shop पर लाइव आकर वीडियो बनाना है और किसी भी प्रोडक्ट का रिव्यु करना है।

वीडियो में जिस भी प्रोडक्ट की बात कर रहे होते है, उसका लिंक निचे लगा होता है जिसपर क्लिक करके जितने ज्यादा लोग प्रोडक्ट को खरीदते है आपकी फ्लिपकार्ट उतनी ही ज्यादा कमाई होगी।

अगर आप एक महिला है तो आपके लिए ये बेहतर उपाए है Flipkart से मोबाइल के द्वारा ऑनलाइन पैसा कमाने का।

4 . फ्लिपकार्ट में जॉब करके

अगर आपके पास किसी छेत्र में विशेस जानकारी है तो आप फ्लिपकार्ट में जॉब करके भी महीने के 40 से 50 हजार रूपए कमा सकते है।

Flipkart में आपको Data Engineer, Product Designer, Business Analyst और Software Development जैसी बहुत सी वेकन्सी ख़ाली मिलिंगी आपको इसमें से जो कुछ भी आता है उसके लिए आवेदन कर सकते है।

फ्लिपकार्ट हर साल बहोत सारे नए लोकेशन पर अपने बिज़नेस को विस्तार करती है, इसलिए फ्लिपकार्ट में लोगो क हमेशा जरूरत बनी रहती है।

Flipkart Career Website पर आपको एजुकेशन क्वालीफिकेशन, कॉन्टैक्ट इनफॉरमेशन, वर्क इनफार्मेशन इत्यादि जानकारी को ऑनलाइन जॉब के लिए अप्लाई करने के दौरान देना होता है।

5. फ्लिपकार्ट पर डिलीवरी बॉय बनकर

अगर आप ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है और आपको टेक्निकल चीजों की ज्यादा क्नॉलेज नहीं है तो फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय की नौकरी कर सकते है दोस्तों।

इसमें आपको जॉब आसानी से मिल जाती है, बिना किसी क्वालिफिकेशन के और बिना किसी इंटरव्यू के। इसकी खास बात ये है इसमें सालो वेकन्सी खली रहती है।

फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय जॉब करने के लिए आप अपने पास के Courier Delivery Company Office जाइए, वहां पर आपको अपना डॉक्यूमेंट देना है और जोइनिंग आपकी एक से दो दिन के अंदर हो जाएगी।

कमाई की बात करे तो अगर आप ग्रामीण इलाकों ये काम करते है तो 8 से 10 हजार रूपए प्रति माह मिल सकता है। वही अगर आप शहरी छेत्रो में ये काम करते है तो 12 से 15 हजार रूपए की कमाई हर महीने हो जाएगी।

ऊपर जो भी कमाई बताई गई है वो शुरुआत की है, फिर आपको पर पार्सल के पैसे मिलने लगेंगे और इसमें आप 25 से 30 हजार हर महीने कमा सकते है।

6. फ्लिपकार्ट ऐप को रेफर करके

Flipkart से पैसे कमाने के लिए आप Flipkart का Refer and Earn प्रोग्राम को भी ज्वाइन कर सकते है। ये काम आप घर बैठे अपने मोबाइल से भी कर सकते है।

इसमें आपको करना ये होगा की Flipkart App में जाकर और Refer and Earn सेक्शन पर क्लिक करके अपना रेफेरल लिंक बना लेना है और उस लिंक को अपने दोस्तों और रिस्तेदारो को शेयर करे।

जैसे ही कोई दोस्त आपके लिंक से Flipkart पर अकाउंट बनाता है और वो पहला कोई प्रोडक्ट मंगाता है तो आपको 100 या 200 रूपए मिलते है।

आप जितने ज्यादा लोगो का Flipkart में अकाउंट बनवाते है आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होती है।

7. फ्लिपकार्ट प्लस या सुपरकॉइन से

फ्लिपकार्ट पर Flipkart Plus Program चलाया जाता है, अगर आप Flipkart Plus के मेंबर बन जाते है तो आपको हर शॉपिंग पर Supercoins दिए जाते है और एक Supercoins की वैल्यू 1 रूपए होती है।

Flipkart Plus and Supercoins
Flipkart Plus and Supercoins

जिसको आप अपने शॉपिंग में, गिफ्ट गार्ड में, बिल एवं रिचार्ज वगेरा में इस्तेमाल कर सकते है।

Flipkart Plus दो तरह के प्रोग्राम होते है Entry Tier और Premium Tier. फ्लिपकार्ट प्लस का मेंबर बनने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी परती है।

Flipkart पर अगर आप पिछले एक साल में 4 transactions करते है तो आप अपने आप Flipkart Plus के Entry Tier मेंबर बन जाते हो।

और वही अगर आप एक साल के अंदर Flipkart पर 8 ट्रांसक्शन करते हो तो आप अपने आप Premium Tier मेम्बर बन जाएंगे। Premium Tier मेम्बर को 2X Supercoins मिलते हैं।

Flipkart Plus से आप डाइरेक्ट पैसे तो नहीं कमा सकते हो, लेकिन इसके बहोत सारे फायदे है। जैसे की आपको हर शॉपिंग पर Extra Supercoins मिलते है।

जिसका इस्तेमाल आप Youtube Premium, Spotify, Gaana जैसे ऐप सब्सक्रिप्शन खरीदने में कर सकते है। इसके साथ ही शॉपिंग के समय भी Supercoins का इस्तेमाल करके आप अपना बहोत सारा पैसा बचा सकते है।

और पढ़े. ..(Free) मोबाइल से पैसे कैसे कमाए (2024 में)

निष्कर्ष:

आशा करता हूँ दोस्तों की Flipkart से पैसे कैसे कमाए इसके बारे में आपको डिटेल जानकारी मिली होगी। और पैसे कमाने के कुछ नए तरीको के बारे में भी पता चला होगा। अगर इससे जुड़े और कोई सवाल है तो हमें कमेंट में जरूर लिखिएगा, हम आपके सवालो का जवाब जरूर देंगे।

FAQs:

फ्लिपकार्ट से कमिशन कैसे प्राप्त करे ?

फ्लिपकार्ट से कमिशन कमाने के लिए आप उनका एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन कर सकते है, जयदा जानने के लिए लिंक पर क्लिक करे।

फ्लिपकार्ट में घर बैठे काम कैसे करे ?

फ्लिपकार्ट से घर बैठे पैसे कमाने के तरीके।

  • Flipkart पर Refer and Earn प्रोग्राम को ज्वाइन करे।
  • Flipkart Affiliate प्रोग्राम को ज्वाइन करे।
  • फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन सेलर बनकर पैसे कमा सकते है।

फ्लिपकार्ट में सैलरी कितनी होती है ?

फ्लिपकार्ट में आमतौर पर 12 हजार से लेकर 30 हजार तक होती है। इसके साथ ही सैलरी आपके काम पर भी निर्भर करती है की आप कौन सा काम कर रहे है।

Leave a Comment