अगर आप एक यूटूबर बनना चाहते है और यूट्यूब से पैसे कमाना चाहते है तो, आपके मन में सवाल जरूर आता होगा की आखिर 1 लाख व्यूज पर कितने पैसे मिलते है। हर दिन लोग गूगल पर ये सर्च करते रहते है की यूट्यूब पर 1 लाख व्यूज के कितने पैसे मिलते है ?

तो आइए दोस्तों जानते है आज के इस आर्टिकल में पूरी जानकारी की यूट्यूब आपको पैसे कैसे देता है और कब देता है। इसके साथ ही इस लेख में और भी जरूरी चीजे है जिसके बारे में जानना आपको बहोत जरूरी है।
1 लाख व्यूज पर कितने पैसे मिलते है
दोस्तों 1 lakh views me kitna paisa milta hai इसका जवाब एक लाइन में देना बहोत ही मुश्किल है। कुछ लोगो को एक लाख व्यूज में 1000 रूपए की कमाई हो जाती है, तो वही कुछ लोगो को सिर्फ 100 रूपए ही नसीब होता है।
यूट्यूब से कमाई कैसे होती है ये बहोत चीजों पर निर्भर करती है। जिसको मै आगे विस्तार से बताऊंगा। यूट्यूब की कमाई में इतना ज्यादा फर्क का होना टॉपिक का बहोत बड़ा हाथ होता है।
मान लीजिए आप कॉमेडी के ऊपर वीडियो बनाते है तो आपको भले ही मिलियंस में व्यूज आ जायेंगे, लेकिन आपके वीडियो पर सस्ती विज्ञापन चलेगी जिसके कारण आपको यूट्यूब से कमाई कम होगी (मै यहाँ पर स्पोंसरशिप की बात नहीं कर रहा हूँ।)
लेकिन वही अगर आप टेक (Technology) के ऊपर वीडियो बनाते है और आपके वीडियो पर लाखो में व्यूज आते है तो इसके लिए यूट्यूब आपको ज्यादा पैसा देगा क्योकि आपके वीडियो पर स्मार्टफोन और लैपटॉप के विज्ञापन लगेंगे जो महंगे होते है। इसी तरह से फाइनांस पर नियम लागू होता है।
यूट्यूब कैसे तय करता है की आपको कितना पैसा मिलेगा ये जानने से पहले आपको पहले ये बताते है की यूट्यूब लमसम में कितने व्यूज पर कितने पैसे देता है।
- एक हज़ार (1,000) व्यूज में 42 रूपए.
- दो हज़ार (2,000) व्यूज में 85 रूपए.
- दस हज़ार (10,000) व्यूज में 390 रूपए.
इसी तरह से आप आगे व्यूज के हिसाब से अंदाजा लगा सकते है की आपको यूट्यूब कितने हजार पर कितने पैसे देगा।
यूट्यूब से पैसे कैसे मिलता है
youtube se paise kaise milta hai. ये जानने से पहले सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है की यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए आपको क्या करना होगा।
सबसे पहले तो आप अपना एक यूट्यूब चैनल बना लीजिए, अगर आप यहाँ तक आए है तो मै इतना जरूर जनता हूँ की आपके पास पहले से ही यूट्यूब चैनल है।
आप जिस भी टॉपिक पर वीडियो बनाते है, अगर आपके वीडियो पर व्यूज आते है तो आप यूट्यूब से पैसे कमा सकते है।
सबसे पहले आपको अपना यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करना होगा, जिससे गूगल आपके वीडियो पर विज्ञापन चला सके।
लेकिन यहाँ पर ध्यान देने वाली बात ये है की आपका चैनल तभी मोनेटाइज होगा जब आपके चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो।
तो अगर आप ये कंडीशन पूरा है तो आपका चैनल मोनेटाइज हो जाएगा, आप चैनल के सेटिंग में जाकर कर सकते है।
लेकिन अगर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम आपके चैनल पर पूरा नहीं हुआ है तो सबसे पहले इसे पूरा करें एक साल के अंदर।
youtube से कमाई कैसे होती है
यूट्यूब से आपको कितना कमाई होगा ये तीन चीजों पर निर्भर करता है। देश- आप किस देश के लिए वीडियो बना रहे है, टॉपिक- आप किस टॉपिक पर वीडियो बना रहे है, cpc- आपको कितना cpc मिल रहा है।
Niche– इसका मतलब होता है आप किस टॉपिक या विषय पर वीडियो बना रहे हो। आपने यूट्यूब यूट्यूब पर बहोत तरह के वीडियो को देखा होगा जिसमे से कुछ लोग कॉमेडी के ऊपर वीडियो बनाते है, कुछ लोग डांस के ऊपर वीडियो बनाते है तो वही कुछ लोग टेक्नोलॉजी के ऊपर वीडियो बनाते है।
आपको क्या लगता है ये तीनो लोगो को यूट्यूब बराबर पैसा देगा। तो ऐसा बिलकुल नहीं है, कुछ विषय ऐसे होते है जिसमे महंगे विज्ञापन आते है तो वही कुछ टॉपिक ऐसे भी होते है जिसमे केवल सस्ते विज्ञापन ही आते है।
जैसे हेल्थ, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस आदि जैसे टॉपिक पर महंगे विज्ञापन आते है जिसके कारण उनको ज्यादा पैसे मिलते है। वही कॉमेडी और डांस जैसे वीडियो पर सस्ते विज्ञापन लगते है जिससे यूटूबर को थोड़ा कम कमाई होता है।
Country– यूट्यूब आपको कितना पैसा देगा ये इसपर भी निर्भर करता है की आपकी वीडियो किस देश के लोग देख रहे है। अगर आप भारत में रह कर अमेरिका के लोगो के लिए वीडियो बना रहे है तो आपको 10 गुना ज्यादा पैसे मिलेंगे।
क्योकि अमेरिका में डॉलर चलता है और डॉलर की कीमत रुपया से बहोत ज्यादा है। वही अगर आप हिंदी में भारत के लोगो के लिए वीडियो बनाते है तो आपको 10 गुना कम पैसा मिलेगा।
CPC– इसका पूरा नाम कॉस्ट पर क्लिक होता है। इसका मतलब ये होता है की आपके वीडियो पर चलने वाले विज्ञापन के ऊपर होने वाले एक क्लिक के यूट्यूब आपको कितना पैसे देता है।
cpc देश और niche पर निर्भर करता है। अगर भारत के बात करे तो विज्ञापन पर होने वाले क्लिक के लिए यूट्यूब आपको 0.01 से 0.50 इतनी सीपीसी देता है। वही अमेरिका जैसे देशो में एक क्लिक पर $1 से $2 तक मिल जाते है और कई बार तो इससे भी ज्यादा मिलते है।
यूट्यूब पैसे कब और कैसे देता है
जब आपके गूगल एडसेंस अकाउंट में $100 पुरे हो जायेंगे तो आपको यूट्यूब आपके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में हर महीने 21 से 22 तारीख को भेज देता है।
यूट्यूब आपको पैसे तभी देता है जब आपके चैनल मोनेटाइज होते है, चैनल मोनेटाइज करने के लिए आपको एक साल में 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करना होता है।
उसके बाद आपको यूट्यूब $100 पुरे होने पर आपको पेमेंट कर देता है। $100 से पहले आपको पेमेंट नहीं मिलता है। इसलिए $100 को पुराना बहोत जरूरी होता है।
शुरुआती दिनों में आपको $100 पुराने हो सकता है 2 से 3 महीने का समय लग जाए, लेकिन जैसे- जैसे आपके चैनल पर व्यूज और सब्सक्राइबर दोनों बढ़ने लगेंगे तो $100 एक ही महीने में पुरे होने लगेंगे।
निष्कर्ष : एक लाख व्यूज पर कितने पैसे मिलते है।
आशा करता हूँ दोस्तों की आपको एक लाख व्यूज पर कितने पैसे मिलते है ? इस सवाल का जवाब सरल भाषा में मिल गया होगा। इस सवाल का जवाब एक लाइन में देना थोड़ा सा मुश्किल था। इसलिए हमने कोसिस की है की आपको कम से कम सब्दो में आपको जवाब मिल गया होगा। इससे जुड़े अगर आपके पास और कोई सवाल होगा तो आप हमें कमेंट में जरूर बताना, हम आपको रिप्लाई जरूर देंगे।
FAQs :
एक लाख व्यूज का यूट्यूब कितना पैसा देता है ?
एक लाख व्यूज पर यूट्यूब लगभग 4 से 5 हजार रूपए देता है।
100000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते है ?
100000 व्यूज पर यूट्यूब आपको लगभग 5 हजार के करीब देता है।
यूट्यूब पर 1 लाख सब्सक्राइबर होने पर कितना पैसा मिलता है ?
यूट्यूब आपको सब्सक्राइबर के हिसाब से नहीं बल्कि व्यूज के हिसाब से पैसे देता है। ऊपर पूरी जानकारी दिया गया है पढ़ सकते है।