(Free) मोबाइल से पैसे कैसे कमाए (2024 में)

आज के इस डिजिटल समय में सभी लोगो के हाथ में एक स्मार्टफोन जरूर होता है और उनका ज्यादातर समय मोबाइल चलाने में निकलता है। अगर आप भी मोबाइल से पैसे कैसे कमाए ये गूगल सर्च कर रहे है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है।

मै आपको 7 ऐसे बेहतरीन तरीके बताने वाला हूँ जिसका इस्तेमाल करके आप केवल मोबाइल का उपयोग करके हर महीने अच्छी कमाई कर सकते है।

इसमें जितने भी तरीके बताने वाला हूँ वो सारे काम करते है, जिसमे से कोई तरीके ऐसे है जिसमे आपको कुछ skill सिखने की जरूरत है और थोड़े समय का इंतजार भी करना है।

तो वही दूसरी ओर कुछ ऐसे तरीके बताने वाला हूँ जिसमे आप तुरंत पैसे कमा सकते है बिना कोई पैसे लगाए और बिना कोई स्किल सीखे।

मोबाइल से पैसे कैसे कमाए (7 तरीके)

पैसे कमाने के तरीकेकमाई
ऑनलाइन सर्वे ₹25,000 – ₹50,000
एफिलिएट मार्केटिंग ₹15,000 – ₹40,000
यूट्यूब चैनल बना कर ₹10,000 – ₹1,00,000
मोबाइल से ट्रेडिंग करके ₹10,000 – ₹50,000
रेफर एंड अर्न ₹4,000 – ₹15,000
रेसलिंग करके ₹5,000 – ₹30,000
गेम खेल कर ₹3,000 – ₹12,000

1. ऑनलाइन सर्वे

आप अपने मोबाइल से छोटे-मोटे टास्क और सर्वे को कम्पलीट करके थोड़े बहोत पैसे आराम से कमा सकते है। आपको Swagbucks, OK Money, Attapoll और FeaturePoints जैसे वेबसाइट पैसा कमाने का मौका देती है।

इस तरह के वेबसाइट पर जाकर आप अपना अकाउंट बना लीजिए, उसके बाद आपको बहोत सारे टास्क और सर्वे देखने को मिल जाएगा, जिसको डेडलाइन से पहले पूरा करने पर कुछ पॉइंट मिलते है।

और उस पॉइंट को आप गिफ्ट वाउचर में कन्वर्ट कर सकते है इसके साथ ही आप रियल कैश में कन्वर्ट करके अपने बैंक अकाउंट या Paytm में मंगवा सकते है।

2. एफिलिएट मार्केटिंग

जब आप किसी कंपनी का प्रोडक्ट या सर्विस को प्रोमोट करते है और आप कंपनी को सेल लाकर देते है तो आपको कुछ निश्चित कमिशन के तौर पर पैसे मिलते है, और इसी को एफिलिएट मार्केटिंग कहते है।

एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले किसी एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ जाना है और उसके बाद आप जिस प्रोडक्ट या सर्विस को बेचना चाहते है उसका लिंक बना ले और अपने दोस्त, रिस्तेदार और सोशल मीडिया पर शेयर करना सुरु कर दे।

जब-जब आपके एफिलिएट लिंक से क्लिक करके कोई भी सामान खरीदता है तो उसके बदले आपको कुछ कमिशन मिलेगा। भारत में कुछ पॉपुलर एफिलिएट प्रोग्राम जैसे:- Amazon Affiliate, Flipkart, Godaddy, CJ Affiliate इत्यादि इनको आप ज्वाइन कर सकते है।

एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आप मोबाइल से ही शुरुआत कर सकते है। अगर आपको ज्यादा पैसा कमाना है तो आप इंस्टाग्राम पर पेज बना कर अपने एफिलिएट लिंक से प्रोमोट कर सकते है, वहाँ पर आपको ज्यादा सेल आएंगे, क्योकि इंस्टाग्राम पर लोग ज्यादा होते है।

3. यूट्यूब चैनल बनाकर

यूट्यूब के बारे में आप सभी को तो पता ही होगा, लगभग सारे लोग यूट्यूब पर लॉन्ग वीडियो और शॉर्ट वीडियो देखते हुए अपना काफी समय बिताते है, ऐसे में आप यूट्यूब पर अपना चैनल बना कर पैसे लाखो में पैसे कमा सकते है।

और पढ़े. …यूट्यूब की 1 दिन की कमाई कितनी होती है (2024 में)

आपको जिस विसय पर ज्यादा नॉलेज है उस टॉपिक पर अपना चैनल बना कर उस पर वीडियो अपलोड कर सकते है, वीडियो को आप मोबाइल से ही रिकॉर्ड करके मोबाइल में ही एडिट कर सकते है।

जैसे ही आपके यूट्यूब चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो जाएगा तो उसके बाद आपका चैनल मोनेटाइज हो जाएगा, जिससे आपके आपके वीडियो पर विज्ञापन आने लगेगा।

जिससे आपकी कमाई भी सुरु हो जाएगी, जितने ज्यादा आपके वीडियो पर व्यूज आएंगे आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होगी।

4. मोबाइल से ट्रेडिंग करके

अगर आपको ट्रेडिंग में रूचि है और आपको स्टॉक मार्केट की जानकारी है तो आप ट्रेडिंग करके घर बैठे लाखो रूपए कमा सकते है।

यूट्यूब पर आपने बहोत लोगो को देखा होगा की वो अपने घर बैठ कर अपने मोबाइल और लैपटॉप से ट्रेडिंग करके हर महीने मोटी इनकम करते है।

स्टॉक मार्केट में कई तरह से ट्रेडिंग की जाती है जैसे Day Trading, Swing Trading, Scalping आदि। इसमें अलग-अलग समय के लिए कंपनी के शेयर को खरीदकर उसे कुछ दिनों या महीनो के लिए छोर दिया जाता है, और जब मुनाफा होता है तो शेयर को बेच दिया जाता है।

मोबाइल से ट्रेडिंग करके पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको अच्छे डिस्काउंट ब्रोकर जैसे Zerodha, Groww, 5Paisa या Angle One पर अकाउंट बना लेना है।

उसके बाद आप मोबाइल से ट्रेडिंग सुरु कर सकते है। अगर आपको ट्रेडिंग के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है तो आप यूट्यूब पर जाकर फ्री में सिख सकते है। अच्छे से सिखने के बाद ही ट्रेडिंग करे तो ज्यादा बेहतर होगा।

5. रेफर एंड अर्न

Refer and Earn के द्वारा मोबाइल से पैसे कमाने का एक और आसान तरीका है जिससे आप घर बैठे कुछ घंटे काम करके पैसे कमा सकते है।

बहोत सी ऐसी App होती है जो Referal Program चलता है बस आपको उन्ही कंपनी से जाकर जुड़ जाना है और उसके बाद अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर ऐप को प्रोमोट करना सुरु कर दीजिए।

ज़्यदातर ऐप आपको एक रेफर का रु 100 तक दे देती है, और कुछ तो इससे भी ज्यादा। जैसे Upstox आपको एक रेफर का रु 400 से रु 800 तक देती है।

WinZO, Groww, PhonePe या Google Pay इत्यादि जैसे पॉपुलर ऐप है रेफर एंड अर्न के मामले में।

6. रिसेलिंग करके

रिसेलिंग में आपको कोई प्रोडक्ट नहीं खरीदना है Meesho और GlowRoad जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर जाकर किसी भी प्रोडक्ट में अपने प्रॉफिट को जोड़ कर उसे सेल करना होता है।

भारत में बहोत लोग इसे कर रहे है, आपने यूट्यूब पर अक्सर विज्ञापन देखा होगा जिसमे लोग ड्रॉपशॉपिंग का कोर्स बेच रहे है दरअसल वो रिसेलिंग करना ही सीखा रहे है। और आप भी इसे अपने मोबाइल से भी कर सकते है।

रिसेलिंग करने के लिए सबसे पहले आपको Meesho App को डाउनलोड कर लेना है और उसमे अपना अकाउंट बना लीजिए।

अब आप जिस भी प्रोडक्ट का रिसेलिंग करना चाहते है उसका फोटो अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दे, उसके बाद जैसे ही कोई कस्टमर आपको आर्डर देता है तो Meesho में जाकर कस्टमर का लोकेशन देकर उस प्रोडक्ट को आर्डर कर दे और ध्यान रहे ऑडर करने से पहले अपने प्रॉफिट मार्जिन जरूर जोड़े, क्योकि यही आपकी कमाई होने वाली है।

प्रोडक्ट कस्टमर के अड्रेस पर पहुँचने के कुछ दिन बाद आपको आपका कमीशन आपके बैंक अकाउंट में मिल जाएगा। इस तरह से आप मोबाइल से रिसेलिंग का काम करके हर महीने 15 से 2000 आराम से घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमा सकते है।

7. गेम खेल कर

जी हाँ! दोस्तों आज के इस ऑनलाइन ज़माने में आप घर बैठे ऑनलाइन गेम खेल कर भी पैसे कमा सकते है। आप हर महीने इससे लाखो तो नहीं कमा सकते है लेकिन इतना जरूर कमा सकते है की आपका रोज का खर्चा निकल सके।

मार्केट में ऐसी बहोत साड़ी App है जिसमे केवल लूडो, कैरोम जैसे आसान गेम खेलने पर आपको पैसे मिलते है। आप गेम खेल कर रु 5 से लेकर रु 100 से रु 200 तक कमा सकते है।

मेरी नजर में Winzo, Zupee, Loco या OK Money जैसे पॉपुलर App है जो रियल पैसे कमाने वाला ऐप है। इसके साथ ही कमाए हुए पैसे को बिना कोई दिक्कत के अपने बैंक अकाउंट में सीधा मंगवा सकते है।

निष्कर्ष:

आशा करता हूँ आपका सवाल मोबाइल से पैसे कैसे कमाए इसका जवाब example के साथ मिल गया होगा। ऊपर जितने भी रास्ता बताए गए है ऑनलाइन पैसे कमाने के वो सारे तरीके से आप केवल मोबाइल का उपयोग करके घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमा सकते है।

FAQs:

मोबाइल से प्रतिदिन 500 कैसे कमाते है ?

मोबाइल से प्रतिदिन 500 रूपए कमाने के लिए आप Refer and Earn से कमा सकते है।

फ्री में पैसे कमाने वाला ऐप कौन सा है 2024 में ?

Swagbucks, Roz Dhan, और EarnKaro जैसे ऐप से आप फ्री में पैसे कमा सकते है।

कौन सा ऐप वीडियो देखकर असली पैसा देता है ?

iRazoo App, Watch And Earn, Tick इत्यादि जैसे ऐप आपको वीडियो देखकर पैसे कमाने का मौका देता है।

Leave a Comment